हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
वित्तीय वर्ष 2014-2015 में स्वीकृति देवाल ब्लाक के बगड़ीगाड़-धूरा,धारकोट-बांक-पिनाऊं-बवांण मोटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किए जाने को लेकर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को देवाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा हैं।
देवाल प्रमुख तेजपाल रावत,पिनाऊं के प्रधान लक्ष्मण सिंह दानू, राजकीय मेला समिति स्व0 पूर्व विधायक शेर सिंह दानू के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा आदि क्षेत्र वासियों ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को सौंपे ज्ञापन में ब्लाक देवाल के अंतर्गत स्वीकृत बगड़ीगाड़-धूरा धाराकोट-बांक-पिनाऊं-बलाण मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की है। बताया हैं कि मार्ग वर्ष 2015 से स्वीकृत हुआ था जिसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग थराली को सौंपी गई थी। किंतु 12 सालों के बाद भी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है। जिस पिनाऊं, बलाण के अलावा वाण-कुलिंग, दिदिना, बांक, मुंदोली, सूया, धूरा धारकोट, हरनी, ल्वाणी, ताजापुर, कांडे, देवसथली, बगड़ीगाड़ और कनोल समेत कई ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों की आबादी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए मुंदोली और लोहाजंग क्षेत्र की सुविधाओं पर निर्भर है। सड़क बनने से इन क्षेत्रों को भी लाभ मिलता मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 298/2015 के तहत धूरा-धाराकोट-बांक-पिनाऊं-बलाण मोटर मार्ग के प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का भी उल्लेख किया गया है। नेताओं ने विधायक से तत्काल सड़क पर वन भूमि हस्तांतरण कराने में मदद की मांग कीहै विधायक टम्टा ने भी इस मामले में अपने स्तर से हर संभव कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।











