हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/गौचर।
24 अगस्त से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय परख प्रश्न पत्र निर्माण कार्याशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में सम्पन्न हो गया हैं। प्रशिक्षण चमोली के 9 विकासखण्ड़ो से सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों व प्रत्येक विकासखण्ड़ से 1 बीआरपी यों ने भाग लिया कुल 25 प्रतिभागियों कार्याशाला में हुएं
गौचर डाइट में आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य-परख के अन्तर्गत NAS (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) परीक्षा 2027 की पूर्व तैयारी के लिए कक्षा 6,7व 8 सामाजिक विज्ञान विषय में दक्षता व सीखने के प्रतिफल पर आधारित वर्कशीट एवं प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया ।
कार्याशाला के समन्वयक डॉ गजपाल राज द्वारा परख प्रश्न पत्र निर्माण संदर्भ में प्रतिभागियों को जानकारी दी। संदर्भदाता के रुप में बीरेन्द्र सिंह कठैत,रविन्द्र सिंह वर्खाल और बीएल जितेला ने व्याख्यान दिए।डॉ० कमलेश कुमार मिश्र, योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, सुमन भट्ट एवं मृणाल जोशी सहित 9 ब्लाकों डायट मेंटर उपस्थित रहे। कार्याशाला का समापन डायट के प्राचार्य डॉ आकाश सारस्वत ने करते हुए कहा कि सभी विषयों में दक्षता आधारित प्रश्नपत्रों का निर्माण किया जाना है जो कक्षा तीन से 12वीं तक के लिए होगा, इसके लिए समस्त विषयों का जिला संदर्भ समूह और ब्लॉक संदर्भ समूह का निर्माण किया जाएगा, अब शिक्षा का अगला लक्ष्य बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना है, जिसके लिए कई तरह के सर्वे किए जा रहे हैं, वर्ष 2026 -27 में विद्यालयों में परख सर्वे कक्षा तीन, कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा, कार्यक्रम के समापन से सत्र को शिक्षक दशरथ लाल टम्टा एवं सोनी भंडारी आदि ने भी संबोधित किया।दसमापन सत्र का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजपाल राम राज ने किया।











