डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर मुख्यमंत्री के विचारों को सुना। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के विचारों से विद्यार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम समन्वयक शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि दस अगस्त से मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ हो चुका है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा रहा है। अभियान का समापन 16 सितंबर को होगा। इस दौरान आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, पूजा जोशी, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, अनीता बलोदी, विदुषी शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी आदि मौजूद रहे।











