• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की है प्राथमिकता : कुसुम कंडवाल

09/07/26
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
25
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र सभागार, कोटद्वार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतों और आवेदनों पर संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण-पत्र वितरण, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, रोजगार संबंधी पंजीकरण, औषधि वितरण तथा कृषि संबंधी सहायता उपलब्ध करायी गयी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों से पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले सभी शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं, किसानों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा जरूरतमंद वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

शिविर में कुल 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया। उद्योग विभाग ने 50 लाभार्थियों को ऋण वितरण समायोजन पत्र, यूडीवाईएम प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी किए। ग्राम्य विकास विभाग ने 10 युवाओं के रोजगार आवेदन भरवाए तथा आयुर्वेद विभाग ने 10 लाभार्थियों को निःशुल्क औषधियां वितरित की। समाज कल्याण विभाग ने पांच लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने तीन पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को सब्जी के बीज वितरित किए गए।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. डॉ0 राजेंद्र अण्थवाल, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, महापौर शैलेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा राजगौरव नौटियाल, नगर आयुक्त पी.एल. शाह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share10SendTweet6
Previous Post

देवाल में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 160 लोगों की जांच

Next Post

भाजपा सरकार में शहीदों और पूर्व सैनिकों को मिला उचित सम्मान : मंत्री जोशी

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रेशमा बिष्ट की तलाश के प्रकरण में आवश्यक सहायता का दिया आश्वासन

October 9, 2026
1
उत्तराखंड

थराली-देवाल-वांण राजमार्ग गमलीगाड़ में याता के लिए बंद, मलबे में वाहन फंसे

October 9, 2026
2
उत्तराखंड

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया

October 9, 2026
1
उत्तराखंड

लोक सांस्कृतिक कलाकारों के आलौकिक व अति सुंदर अभिनय ने श्रीराम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया

October 9, 2026
3
उत्तराखंड

कुलसारी में पिंडर नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद

October 9, 2026
6
उत्तराखंड

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल को मिला Governor Excellence Award-2026

October 9, 2026
63

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी ने रेशमा बिष्ट की तलाश के प्रकरण में आवश्यक सहायता का दिया आश्वासन

October 9, 2026

थराली-देवाल-वांण राजमार्ग गमलीगाड़ में याता के लिए बंद, मलबे में वाहन फंसे

October 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.