हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरणा अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर
का चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत उद्घाटन किया।
नव नियुक्त एलटी शिक्षको का पांच दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन करते हुए चमोली के सीईओ ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नव नियुक्त शिक्षकों को अध्यापन के महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करना है,इस मौके पर कर्णप्रयाग के खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षकों के द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को शिक्षक भलीभांति ग्रहण करेंगे ऐसी उम्मीद हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक बचन जितेला ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पाठ्यचर्या, शिक्षण-पद्धतियों, आकलन, विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षक की भूमिका से संबंधित विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन, पंजीकरण एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान समय एवं कक्षा प्रबंधन, उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, विद्यालयी छात्रवृत्तियां एवं अभिलेख, आकलन एवं प्रश्नपत्र निर्माण, बाल-केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण, विद्यालय संस्कृति एवं अनुशासन, नवीन पाठ्यपुस्तकों का अभिमुखीकरण एवं शिक्षणशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों को समावेशी शिक्षा एवं जेंडर संवेदीकरण, विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, अभिभावक एवं सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्ता शिक्षा हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म, गुणवत्ता हेतु शैक्षिक हस्तक्षेप तथा नशामुक्ति एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों की जानकारी भी दी जाएगी। उद्घाटन सत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, अटल उत्कृष्ट राइका सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी, गोपाल प्रसाद कपरुवाण, प्रकाश चंद्र गैड़ी, वीरेंद्र मोहन तिवारी एवं सुमन भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन कार्यक्रम समन्वयक बचन जितेला ने किया l














