रिपोर्ट:प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। उत्तराखंड आंदोलन में शहीद राजेश नेगी के बलिदान दिवस पर कोटी अठूरवाला में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल और उत्तराखंड आंदोलनकारी मनोज नौटियाल ने कहा कि शहीद राजेश नेगी ने पूरे डोईवाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया की उत्तराखंड के लिये अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीद राजेश नेगी का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने सरकार से राजेश नेगी के नाम से पार्क बनाने की माँग की। सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन शहीद राजेश नेगी हमारे उत्तराखंड की शान हैं, आज उनकी शहादत के कारण ही उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है। भाजपा मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन वीर शहीदों की कुर्बानियों के कारण आज हमें प्राप्त हुआ है।श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद प्रदीप नेगी, हृदय राम डोभाल, अंकित काला, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सुमित कुमार, सुरेंद्र मुँड़ानी, अनिरुद्ध नेगी, लक्ष्मण पटवाल, आदि मौजूद थे।












