• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों कि 19 समस्याएं दर्ज जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया

04/12/23
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
172
SHARES
215
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। जनपद रूद्रप्रयाग में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर दराज से लोग अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचते हैं और अपनी समस्याएं को अधिकारीयों के समक्ष रखते हुए समाधान की उम्मीद लगाते हैं।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में बांसी भरदार मोटर मार्ग संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत दर्ज की।प्रधान ग्राम पंचायत कुरछोला मनीष पंवार ने सड़क निर्माण होने के लंबे समय बाद भी मुआवजा वितरित न करने सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती व जखनोली बैंक से कुरछोला मोटर मार्ग पर मरम्मत व पेंटिंग कार्य करने आदि समस्याओं से अवगत कराया।कुमड़ी निवासी बबली देवी ने गौशाला उपलब्ध कराए जाने की मांग की।तूना गांव की राधू देवी द्वारा उनके खेत पर अन्य व्यक्ति के कब्जा किए जाने,बांसी गांव के देवेंद्र सिंह,महिपाल सिंह आदि ने गांव के अंतर्गत जिबलधार में अनियमित विद्युत संयोजन एवं झूलते विद्युत तारों की शिकायत दर्ज करते हुए किसी दुर्घटना की संभावना होने की समस्या से अवगत कराया।जहंगी ग्राम निवासी रमेेश सिंह ने ग्राम पंचायत में बिजली के खम्बों की जर्जर स्थिति की शिकायत की।चोपता जाखणी की सरोजनी देवी ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके निर्माणाधीन आवासीय भवन के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें।उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए हैं कि जीर्णशीर्ण पोल एवं झूलते तारों को एक सप्ताह के भीतर दुरूस्त किया जाए।सड़क संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर से जिन भी सड़कों में पेंटिंग कार्य किए जा रहे हैं,उनकी सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध करवाई जाए। सड़क निर्माण के बाद जिन ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिल सका है,इसका पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना,सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा,संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 150 तथा एल-2 पर 53 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार,उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चैधरी,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस,पेयजल निगम नवल कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत,शिकायत सहायक जिला शिकायत निवारण केंद्र विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।

Share69SendTweet43
Previous Post

रोटरी क्लब श्रीनगर के सहयोग से रूद्रप्रयाग के दूरस्थ गांव क्यूडी में निशुल्क चिकित्सा शिविर में पांच सौ लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Next Post

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन किया गया

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
75
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
25
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
16
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
16
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
20
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपर निदेशक ने श्रीनगर पशुचिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का लिया जायज़ा

October 22, 2026

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोईवाला में शिविर

October 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.