• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

संगम तट पर क्षेत्रीय विधायक और जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुआ योगाभ्यास,साथ ही कई जगहों पर चला सफाई अभियान

14/01/24
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
154
SHARES
192
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में खेल विभाग,युवा कल्याण,शिक्षा विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान मेें जवाड़ी बाईपास से बालक एवं बालिका वर्ग में आठ किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।दौड़ बाईपास से गुलाबराय,मुख्य बाजार,बेलनी पुल,संगम से होते हुए जवाड़ी स्थित पर्यटन विभाग के पार्क पर समाप्त हुई।बालक वर्ग में सचिन ने 28 मिनट 03 सेकंड में बालिका वर्ग में निकिता कनवाल ने 33 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को विधायक एवं जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।वहीं विधायक भरत चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए दौड़ जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।इस अवसर उन्होंने कहा कि इसी दौड़ की भांति जीवन की दौड़ में भी हमें हमेशा अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।ताकि हम अपने जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।उन्होंने दौड़ में पीछे रहे छात्रों को मायूस न होने एवं निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने दौड़ में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।हमें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है।उन्होंने यह भी कहा कि जीवन के किसी भी कार्य में शार्ट कट नहीं अपनना चाहिए,मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, निरंतर प्रयास करने वालों को ही सफल परिणाम मिलता है।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी दौड़ एवं खेलों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा।ऐसी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम एक बोर्ड लगाकर अंकित कर सुरक्षित रखा जाएगा।

संगम तट पर विधायक रूद्रप्रयाग एवं जिलाधिकारी ने किया योगाभ्यास

जिलाधिकारी के प्रयासों से संगम तट पर शुरू हुए योगाभ्यास को उत्तरायणी पर्व पर देशभर में शुरू हुए कार्यक्रमों से और बल मिल गया है।दूसरे रविवार को भारी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।योग गुरु मयंक पंवार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाते हुए नियमित रूप अभ्यास करने की अपील की।

स्वच्छता अभियान के तहत सफाई को पुनाड़ गदेरे में उतरे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार

उत्तरायणी के अवसर पर जनपद में शुरू हुए कार्याक्रमों के श्रृखला में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर डाट पुल समेत पुनाड़ गदेरे में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।जिलााधिकारी ने स्वंय फावड़ा एवं तलवार उठाकर गदेरे से झाड़िया साफ की और प्लास्टिक कचड़ा एकत्रित किया।अभियान के तहत करीब पांच टन कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक एकत्रित किया गया।इस अवसर पर जनपद के सभी मठ-मंदिरों एवं घाटों में विशेष सफाई अभियान एवं भजन गायन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।सफाई अभियान में एनसीसी,एनएसएस,स्काउट गाइड समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने भी योगदान दिया।

जिलाधिकारी ने किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण

स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने डाट पुल,बाजार से लेकर बेलनी वार्ड तक पैदल निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं कि सड़क के फुटपाथ पर किसी भी दुकानदार का सामान बाहर न रहे एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए।ऐसा होने की स्थिति में संबंधित पर आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सड़क किनारे पड़े बोल्टर,बोर्ड,कूड़ा सहित अनावश्यक सामाग्री को हटवाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बस अड्डे पर संचालित मीट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवसायियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने एवं दुकानों के बाहर सामान न रखने के निर्देश दिए।इस दौरान नियमों का पालन न करने एवं दुकानों के आगे कूड़़ा फैलाने पर चालान की कार्यवाई की गई। जिलाधिकारी ने बस अड्डे के समीप लंबे समय से बंद पड़े रेड क्रास के स्टोर रूम को दो दिन के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए।

अख्तर को मिला लोहड़ी का तोहफा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का संवेदनशील रूप भी देखने को मिलाउन्होंने मूंगफली एवं रेवड़ी का व्यवसाय करने वाले अख्तर की दुकान पर सभी अधिकारियों को रोक लिया। अख्तर की दुकान पर रखी सभी मूंगफली एवं रेवड़ी एक बार में खरीद कर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व लोगोें में वितरित कराते हुए अख्तर सहित सभी को लोहड़ी की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर परा मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.विमल गुसाईं,मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र कुमार बिष्ट,निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा,जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश कुमार,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे,जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत,जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील,इंस्पेक्टर श्याम लाल सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share62SendTweet39
Previous Post

उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंचीधाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का हुआ आगाज

Next Post

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित अधिनस्थ मंदिरों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
69
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
17
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
14
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
14
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
16
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67707 shares
    Share 27083 Tweet 16927
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45784 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38062 shares
    Share 15225 Tweet 9516
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37450 shares
    Share 14980 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

खंडूड़ी दीवान महासभा के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, महिलाओं एवं संरक्षक मंडल का किया गया सम्मान

June 28, 2026

₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का किया उद्घाटन

June 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.