• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रूद्रप्रयाग में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर के कपाट 20 मई को तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 10 मई को खुलेंगे

13/04/24
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
154
SHARES
193
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग 

उखीमठ। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर के कपाट सोमवार 20 मई को खुलेंगे।जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुलेंगे। आज बैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में यज्ञ हवन के पश्चात विधि-विधान तथा पंचांग गणना पश्चात आचार्य गणों-वेदपाठियों के द्वारा मंदिर समिति अधिकारियों-हकहकूकधारियो की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि निश्चित हुई जबकि श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथिे शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मार्कंडेय मंदिर उखीमठ में पूजा-अर्चना पंचाग गणना के पश्चात तय हुई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में श्रद्धालुओ को बैशाखी की शुभकामनाएं दी है।कहा कि श्री मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ जी की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज शायंकाल में श्री मद्महेश्वर भगवान के डोली में आरोहण के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल होने भगवान मद्महेश्वर के चलविग्रह के दर्शन हेतु श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गये है। आज बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर रथ में आरूढ़ होकर श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन देते है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के दर्शन को पहुंचते है।आज ही श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के श्री मदमहेश्वर प्रस्थान का भी कार्यक्रम घोषित हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री मद्महेश्वर तथा श्री तुंगनाथ जी की यात्रा तैयारियों को बीकेटीसी द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है इसके लिए जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग से लगातार समन्वय किया जा रहा है। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के कार्यक्रमानुसार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली बृहस्पतिवार 16 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में विराजमान होगी। 17 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर में विश्राम तथा 18 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थानकर प्रवास हेतु राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 19 मई को रांसी से रात्रि विश्राम हेतु गौडार पहुंचेगी। 20 मई को गौडार से प्रात:काल श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली श्री मदमहेश्वर मंदिर परिसर पहुंचेगी इसी दिन सोमवार 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे कर्क लग्न में श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसी तरह श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली मंगलवार 7 मई को श्री मार्कंडेय मंदिर से भूतनाथ मंदिर में प्रवास करेगी।9 मई को भूतनाथ मंदिर से चलकर चोपता प्रवास करेगी 10 मई चोपता से श्री तुंगनाथ पहुंचेगी तथा इसी दिन 10 मई दिन 12 बजे कर्क लग्न में श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट की तिथि घोषित होने के समय आज बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,कार्याधिकारी आरसी तिवारी, देवानंद गैरोला,थाना प्रभारी मुकेश चौहान,स्थानीय हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी,सहिज पुजारी शिवशंकर लिंग वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान,धर्माचार्य औकार शुक्ला,वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी स्वयंबंर सेमवाल,पुजारी बागेश लिंग,टी गंगाधर लिंग,कुलदीप धर्म्वाण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। श्री तुंगवाथ जी के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में इस दौरान मठापति रामप्रसाद मैठाणी,प्रबंधक बलबीर नेगी,पुजारी प्रकाश मैठाणी,विनोद मैठाणी सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय हक-हकूकधारी मौजूद थे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई,श्री केदारनाथ धाम के 10 मई, तथा श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुल रहे है चतुर्थ केदारनाथ रूद्रनाथ जी के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं प़च बदरी में शामिल भविष्य बदरी सुभाई तपोवन(जोशीमठ) के कपाट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पर 12 मई को खुलेंगे।

Share62SendTweet39
Previous Post

डोईवाला : मारपीट कर फरार हुए 05 लोगों को किया गिरफ्तार

Next Post

डोईवाला : गुरु की महिमा का गुणगान किया

Related Posts

उत्तराखंड

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
11
उत्तराखंड

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री

October 11, 2026
4
उत्तराखंड

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

October 11, 2026
3
उत्तराखंड

शरादीय नवरात्रि के पहले दिन पिंडर घाटी के देवी मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा

October 11, 2026
5
उत्तराखंड

चंपावत के राहुल नरियाल ने अपने नवाचार तकनीकी और मेहनत से बनाया

October 10, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.