• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अधिकारियों को सख्त निर्देश जन समस्याओं को गंभीरता लें, प्राथमिकता पर हो समाधान: जिलाधिकारी देहरादून

15/09/25
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
76
SHARES
95
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट: विनोद कुमार/उत्तराखंड समाचार।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी गई। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे 194 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान लोगों कने भूमि विवाद, कब्जा, अतिक्रमण, घरेल विवाद, पेयजल, आर्थिक सहायता, शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। हिदायत दी कि इसमें लापरवाही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जनता दरबार से गायब जल निगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।  78 वर्षीय बुजुर्ग शिकायकर्ता मोहनलाल काला ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनका मसूरी एवं तहसील सदर अन्तर्गत भूमि विवाद, भूमि सीमांकन के लिए के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहा है कानूनगो कार्यवाही नही कर रहे है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम मुख्यालय को पत्रावली तलब करते हुए ऐसे अधिकारियों, कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।  ऋषिकेश निवासी लक्ष्मण सिंह 50 लाख लिया था लोन, 55.93 लाख कर चुका है जमा, लोक अदालत में सटलमेंट के बाद भी बैंक एनओसी नही दे रहा है, शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक के अधिकारी अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, परिवार सहित मानसिक दबाव बना रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबन्धक आपराधिक कार्यवाही के निर्देश दिए।

https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250915-WA0012.mp4

जनता मिलन कार्यक्रम में मिसराज पट्टी नूनियास तक कच्चा मोटर मार्ग बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, बीमार एवं आम लोगों को हो रही परेशानी की समस्या पर जिलाधिकारी ने एडीएम को तत्काल निर्माणदायी संस्था से जांच करवाते हुए सड़क मार्ग को ठीक करवाने के निर्देश दिए। ग्राम नाडा में दैवीय आपदा से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर डीएम ने एसडीएम चकराता को क्षति का आकलन करते हुए आपदा मद में सहायता राशि वितरण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम लहून निवासी ने भारी बारिश के कारण आम रास्ता और घरों का आंगन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर एडीएम को तहसीलदार के माध्यम से जांच करने के निर्देश दिए। हनोल क्षेत्र के ग्राम पुरटाड में बरसात के कारण पेयजल लाइन, पैदल पुलिया, रास्ते क्षतिग्रस्त होने, बजान खंड, दोमाण खंड, गैरोल्टी खंड में स्रोत व नहरें क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर एडीएम को जांच कराने कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं दैवीय आपदा में राउमावि कान्डोई भरम में परिसंपत्तियों की क्षति पर तहसील और शिक्षा अधिकारियों को तत्काल आंकलन करने के निर्देश दिए गए। वही घर के ऊपर आ रही पेड़ की शाखाओं से बने खतरे की समस्या पर डीएफओ, लोनिवि और यूपीसीएल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  विजय पार्क निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने डीएम से आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी कोई संतान नही है। घर जर्जर स्थिति में है। कभी भी गिर सकता है। दोनों दंपत्ति चलने फिरने में भी असमर्थ हो गए है, आय का कोई साधन नही है। किसी तरह जनता दरबार पहुंचे है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच कर आर्थिक सहायता हेतु प्राथमिकता पर प्रकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रेमनगर निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री और शराब माफियाओं द्वारा उनको डाराने धमकाने की शिकायत पर एसएचओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने रायपुर सरूणा-सुवाखोली मोटर मार्ग को राष्टीय राजमार्ग में शामिल कराते हुए दो लेन तक चैडीकरण कराने की मांग भी रखी। सनातन समिति डोभालवाला ने सड़कों और गलियों में कंक्रीट सीमेंट के बजाय ब्लॉक टाइल्स, पेवर ब्लॉक से मार्गो का निर्माण करने हेतु सुझाव दिया। ईस्ट होप टाउन ग्राम चायबाग के ग्रामीणों ने गांव के चारों ओर जंगल और जंगली जानवरों के भय होने की समस्या रखते हुए गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। जिस पर सीडीओ और उरेडा विभाग को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा उस पर ठोस कार्रवाई न करने की शिकायत पर डीएम ने नगर निगम के एमएनए से कार्रवाई में देरी के कारण पर रिपोर्ट तलब की है। ईस्ट होमटाउन निवासी कैलाश बिष्ट ने शिकायत करते हुए बताया कि घर पर पानी का कनेक्शन न होने के बावजूद भी उनका पानी का बिल दिया जा रहा है। जिस पर अधिशासी अभियंता को जांच कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 12वीं कक्षा पास करने के बाद गौरा देवी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर डीपीओ को मामले की जांच करने को कहा। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत भूमि पर स्थायी स्वामित्व अधिकार प्रदान करने और इसका लाभ दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्राथमिकता पर कार्रवाई के निर्देश दिए।  इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, निजी भूमि से कब्जा हटवाने आदि समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीमए अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Share30SendTweet19
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ

Next Post

भारी वर्षा के चलते कारलीगाढ सहस्त्रधारा में रात्रि में बादल फटा

Related Posts

उत्तराखंड

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026
4
उत्तराखंड

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

October 29, 2026
2
उत्तराखंड

थराली के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री दिव्या नेगी ने चमोली जिले के परभक्षी कीटों पर शोध कर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता

October 29, 2026
83
उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश : ऋतु खंडूड़ी

October 29, 2026
3
उत्तराखंड

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.