डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रविवार को नगर में धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। देहरादून रोड स्थित बालाजी फार्म में आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली का जश्न मनाया। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह गिन्नी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, प्रधान सुधीर रतूड़ी, सभासद गौरव मल्होत्रा, अश्वनी बहुगुणा, प्रमोद कपूरवाण, करतार नेगी, राजवीर खत्री, भारत भूषण कौशल, तेजपाल सिंह, सावन राठौर, नितिन पंवार, शुभम कंबोज आदि मौजूद रहे।












