डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बृहस्पतिवार को जीवनवाला में विजडम इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और खेलों का समावेश बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ खेल सुविधाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि बच्चों का शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास बेहतर तरीके से हो सके। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ताजेंद्र सिंह, जसविंदर कौर, गुरजीत सिंह लाडी, परमिंदर सिंह, राजकुमार राज, पंकज शर्मा, राजेश कुंवर, हिमांशु राणा, पंकज रावत, प्रकाश कोठारी आदि उपस्थित थे।












