हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा एवं कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां उत्तराखंड एवं उत्तराखंडियों के हितों को नही साध सकते हैं, दोनों ही पार्टियों की सरकारें राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून के बजाय दिल्ली से संचालित होती हैं। यूकेडी ने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूत बनाने की वकालत की हैं। ब्लाक सभागार थराली में यूकेडी की ब्लॉक इकाई थराली की एक बैठक आयोजन की गई।जिसमें ब्लॉक इकाई थराली का गठन किया गया।इस मौके पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही यूकेडी के संगठन विस्तार को लेकर भी मंथन किया गया।
केंद्रीय कमेटी के नेताओं ने पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर भी चिंतन करते हुए 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को गांव-गांव जाकर भाजपा एवं कांग्रेस के द्वारा लगातार राज्य एवं यहां के निवासियों का किए गए एवं किए जा रहे शोषण की जानकारी देते हुए, यूकेडी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। यूकेडी नेताओं ने राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाये जाने की मांग करते हुए कहा कि यह राज्य एवं यहां के निवासियों का बड़ा दुर्भाग्य हैं कि राज्य बनने के 25 वर्षों बाद भी उत्तराखंड को स्थायी राजधानी नही मिल पाईं हैं। यूकेडी के केंद्रीय कमेटी के नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दलों ने बारी बारी राज किया बावजूद इसके राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों आज भी लोग सड़क ,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इस मौके पर यूकेडी ने थराली को जिला बनाएं जाने का प्रस्ताव भी पारित किया।इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य भूपाल सिंह गुसाईं, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, केंद्रीय महामंत्री पूर्व कै.च़द्र मोहन गड़िया, उपाध्यक्ष पूर्व सुबेदार भरत सिंह राणा, महामंत्री हीरा सिंह फर्स्वाण, प्रचार मंत्री देवेंद्र उनियाल, सैनिक प्रकोष्ठ के नरेंद्र सिंह गड़िया, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, नारायणबगड़ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद चमोली,कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम राम,देवाल के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दर्शन रावत, प्रकाश राम,जयवीर राम,भगवत सिंह, दिनेश चंद्र,किशोर रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। यूकेडी की थराली ब्लाक कार्यकारणी का गठन करते हुए पृथ्वी सिंह नेगी को ब्लाक अध्यक्ष एवं यशपाल सिंह बाबा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूर्व फार्मेसिस्ट मोहन राम आर्या, दर्शन सिंह, गंभीर रावत,मदन राम आदि को सक्रिय सदस्य के साथ ही पंकज सिंह को युवा प्रकोष्ठ का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक अध्यक्षों से तत्काल कार्यकारियों का विस्तार किए जाने का आह्वान केंद्रीय कमेटी के द्वारा किया गया।












