कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मन्त्रालय द्वारा इन्स्पायर अवार्ड के तहत बालक बालिकाओं द्वारा “विज्ञान के लिए प्रेरित अनुसंधान के नवाचार हेतु गत वर्ष 2010 से प्रोजेक्ट बनवाये जाते रहे है। प्रतिवर्ष एक विद्यालय से 5 बालक- बालिकाओं द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट आनलाइन जमा किये जाते हैं।
उत्तराखण्ड राज्य में इस वर्ष 2025-26 में 1386 बालक-बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें कि पौड़ी जनपद में 186 बच्चों का चयन हुआ है। इन 186 बच्चों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला विकास क्षेत्र दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल से कक्षा-8 की छात्रा कु० दिव्यांशी रावत का भी चयन हुआ है जिसके तहत भारत सरकार द्वारा बाल वैज्ञानिक को 10,000/(दस हजार) रुपये का क्या पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरैला से पारस नेगी, विराज नेगी, अक्षित रावत एवं साक्षी ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
गत 5 वर्षों से इन्स्पायर अवार्ड में इस विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं का चयन निरन्तर हो रहा है।











