डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)।उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन का विस्तार करते हुए डोईवाला नगर उपाध्यक्ष पद पर रणवीर पोखरियाल को मनोनीत किया है। वहीं श्रमिक प्रकोष्ठ डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मदन मोहन बिजलवान को सौंपी गई है। जिला महामंत्री पवन बिजलवान ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, परवादून जिला अध्यक्ष आनंद राणा, आदि उपस्थित रहे।












