डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के विरोध में गैरसैंण विधानसभा घेराव में भाग लिया। करतार नेगी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और महिलाओं पर अत्याचार के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इन मुद्दों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान नगर महासचिव रोहित नेगी, नगर कार्यालय प्रभारी चन्द्रप्रकाश काला, शार्दूल नेगी, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।












