डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर के बड़ोवाला में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रेम सिंह पांचाल की दुधारू भैंस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि पशुपालन हमारे ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजन न केवल पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें उन्नत पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से संवाद कर उनके अनुभवों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर पशु चिकित्सक पूजा पांडे, प्रधान राखी देवी, प्रधान अंजू देवी, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र थापा, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, पूर्व बीडीसी रफल सिंह, धन सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे।












