हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। अभियंताओं के हड़ताल की सीधा असर श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के तहत लोनिवि थराली खंड में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ रहा हैं।इस बीच खंड विकास अधिकारी देवाल के द्वारा विकास खंड कार्यालय में तैनात दो अभियंताओं का स्पष्टीकरण जारी करने पर महासंघ ने कड़ा विरोध करते हुए इसे आंदोलन को तोड़ने की साजिस बताते हुए आदेश वापस लेने की मांग करते हुए अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी हैं। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले लोनिवि थराली के कार्यालय स्थित धरना स्थल पर अभियंताओं ने पांचवें दिन भी अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के पांचवें दिन थराली, देवाल व नारायणबगड़ के अभियंता अभियंता जगदीश कुमार, दयाशंकर बधाणी ,प्रेम जोशी, संतोष नेगी, आशीष रावत,आशीष रावत, संतोष पंत,नंदकिशोर भारती,सचिन कुमार, आदित्य कुमार,संतोष नेगी,मुकुल कुमार ,अंकित सिलोड़ी, संदीप सिंह, उदय कुमार, शुभम प्रजापति,मनीष रावत दीक्षा चौहान,आशीष डोभाल,रोबिन,संदीप कुमार आदि बैठे रहे। श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के तहत लोनिवि थराली के द्वारा थराली -देवाल-वांण राजमार्ग एवं ग्वालदम-नंदकेशरी राजमार्ग पर करीब 47 करोड़ रूपए का कार्य करवाया जा रहा है, किंतु अभियंताओं के हड़ताल के कारण कार्यों का अपेक्षित अनुरक्षण नही हो पा रहा है, जिसके चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही हैं। खंड विकास अधिकारी देवाल के द्वारा विकास खंड कार्यालय में तैनात दो अभियंताओं मुकुल कुमार एवं अंकित सिलोड़ी का स्पष्टीकरण आदेश जारी करने एवं 3 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के आदेश पर महासंघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अमित घिड़ियाल एवं सचिव अंकित बिष्ट ने खंड विकास अधिकारी देवाल पर आंदोलन को तोड़ने, लोकतांत्रिक अधिकारों को चुनौती देने, क्षेत्राधिकार का उल्लघंन करने, डराने व धमकाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ देवाल को एक पत्र लिखकर 24 घंटों के अंदर नियम विरुद्ध जारी नोटिस को वापस लेने की मांग करते हुए विकास खंड कार्यालय देवाल का घिराव करने एवं मानहानि की चेतावनी दी हैं।












