डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को डोईवाला स्थित श्री हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सफल एवं समाज के लिए उपयोगी बनाती है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यवसायी राकेश गुप्ता ने विद्यालय के विकास के लिए 02 लाख 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। जिससे विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। समारोह में विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद्र गुप्ता, चंद्रकला ध्यानी, प्रीतम पाल, नरेंद्र गोयल, संजीत पांडे, नरेश चंद्र बलूनी, हिमांशु, मनीष, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।












