हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। श्री नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर मार्ग पर जगह-जगह पासिंग प्लेस बनाएं जाने की मांग को लेकर देवाल के पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा है। थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजें ज्ञापन में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने कहा है कि वर्तमान में थराली -देवाल-मंदोली-वांण राज मार्ग पर सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है, लोनिवि थराली की अदूरदर्शिता के चलते बड़े वाहनों के साथ ही छोटे-छोटे वाहनों को पास होने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, कहां है कि आने वाले वर्षों में इसी से हो कर श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का आयोजन होना है जिसमें हजारों वाहनों का आवागमन होगा, किंतु पासिंग प्लेस नही होने के चलते काफी कठिनाई सामने आ सकती हैं। पूर्व प्रमुख ने जिलाधिकारी से इस सड़क पर अधिकाधिक पासिंग प्लेस निर्मित किए जाने की मांग की हैं।












