कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में विभिन्न परिषदीय कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर, तात्कालिक भाषण तथा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र के आशीर्वाद उद्घोषण के द्वारा हुआ, उन्होंने छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण करके कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्ति का विचार दिया।
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर विमल कुकरेती ने विषय के सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक ज्ञान को जानकर प्रयोग करने के लिए कहा। डॉ० गीता रावत शाह ने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की तथा उन्हें सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का विचार दिया। डॉ० कविता अहलावत ने वाणिज्य संकाय में संपन्न सभी कार्यक्रमों की सराहना की तथा वाणिज्य के बढ़ते क्षेत्र पर अपने विचार केंद्रित किए। डॉ० दीप्ति मैठाणी ने गजल गाकर सभी की मोहित कर दिया। वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ० दिवाकर बौद्ध ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्र छात्राओं को वाणिज्य में अच्छा कैरियर बनाने के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० अनुराग शर्मा तथा हिमांशु नौटियाल के द्वारा किया गया। वाणिज्य संकाय के परिषदीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य विषय के विभिन्न आयामों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में गरिमा बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में चार-चार छात्राओं का ग्रुप बनाया गया था जिसमें ग्रुप 2 करिश्मा, प्रीति, रिया तथा रिषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 7. उर्वशी तथा गरिमा द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप 3 दिव्यांशु, प्रेरणा, शिवानी तथा अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशु डबराल ने प्रथम स्थान, हिमांशु नौटियाल ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी एवं शिखर गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ० विमल कुकरेती, डॉ० गीता रावत, डॉ० कविता अहलावत, डॉ० दीपाली रतूड़ी, डॉ० अंजू थपलियाल, डॉ० दीप्ति मैठाणी, डॉ० आकांक्षा, भारत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी रहे। वाणिज्य संकाय के परिषदीय कार्यक्रम में डॉ० किशोर, सुमन नेगी, अजय रावत, रविंद्र गोसाई, जितेंद्र, हिमांशु, शिखर, नेहा, सलोनी, अंजलि, स्वाति, शुभम, शिवम, प्रेरणा, प्रियांशु, शिवानी, रिया, रिषिका, करिश्मा, तुषार, निकिता, दिया, प्रियांशु, उर्वशी, अनीशा तथा सभी छात्र मौजूद रहे।












