हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट। थराली । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती के नेतृत्व में पूरे चमोली जिले के नेतृत्व में पूरे चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत थराली में भी जयंती के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने बताया कि भाजपा संगठन के निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं, मोर्चा के सभी मंडल कार्यकारिणियों को भाजपा के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विभिन्न स्थानों पर जयंती के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जयंती सप्ताह के तहत थराली के अपर बाजार में भी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारती के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर रविदास जी के द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर भाजपा थराली के पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह नेगी, थराली की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती, सुनीता बिष्ट,मुन्नी कंडार, बूथ अध्यक्ष सुरेश चंद्र भारती सहित पार्टी एवं मोर्चे के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।












