हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत न्याय पंचायत देवाल के खेता में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें कुल 58 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से 53 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। खेता गांव में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ई.ओम प्रकाश की अध्यक्ष में आयोजित शिविर में सर्वाधिक समस्याएं एवं शिकायतें लोक निर्माण विभाग की उठी जिस पर चीफ ने समस्याओं का हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया।
शिविर में देवाल-सुयालकोट-मानमती मोटर सड़क के भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट का ट्रीटमेंट अथवा एलाइनमेंट चैंज की मांग उठाई,जिस पर लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि सुयालकोट का टीएचडीसी से सर्वें करवाया उन्होंने ट्रीटमेंट का 55 करोड़ का प्रस्ताव दिया, जबकि एलाइनमेंट में 24 करोड़ खर्च आ रहें हैं।इस मौके पर राजमार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-मंदोली-वांण में राजजात के तहत करवाएं जा रहें कार्यों में गुणवत्ता का अभाव होने ठेकेदार के द्वारा पेटी कांटेक्ट के द्वारा कार्य करने की शिकायत की, इसके अलावा मानमती क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांवों आज भी संचार सुविधा मुहैया नही होने की शिकायत करते हुए कहा कि क्षेत्र में चार बीएसएनएल टावर स्थापित किए गए हैं जोकि संचालित नही हो पाया हैं शिकायतकर्ताओं ने 2027 तक दूरसंचार सुविधा नही मिलने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।इस मौके पर सिंचाई,लघु सिंचाई, शिक्षा,पीएजीएसवाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन,आपदा सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायत एवं शिकायतें की गई।इस मौके पर लोनिवि के चीफ ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस शिविर से आम जनता को काफी अधिक लाभ मिल रहा हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज,देवाल के खंड विकास अधिकारी जगदीश चन्द्र बैरवाण,देवाल के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गैरोला,पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता डीएस भंडारी, सिंचाई विभाग के ऐई शिकंदर सिंह, सहित अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने जबाव दिया।इस शिविर में कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के नही आने पर लोगों ने रोष व्यक्त किया। इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, खेता, मानमती के प्रधान कलावती देवी,मोपाटा के रूप सिंह कुंवर, पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,नलधुरा के क्षेपंस उर्वी दत्त जोशी,धर्मेंद्र बिष्ट, खेता के पूर्व प्रधान दान सिंह गड़िया आदि ने विचार व्यक्त किए।












