डोईवाला। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डोईवाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सुधारक एवं पर्वतीय अंबेडकर के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को कांग्रेसजनों ने मुंशी हरिप्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। इस दिन को कांग्रेस ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा की हरिप्रसाद टम्टा ने वंचित एवं शोषित वर्गों को शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए और स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की उनका जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानव समानता के मूल्यों का सशक्त उदाहरण है, जो आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता और समान अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश ही हरिप्रसाद टम्टा की सबसे बड़ी विरासत है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, उमेद बोरा, राहुल सैनी, सभासद गौरव मल्होत्रा, मोहित कपरवान, स्वतंत्र बिष्ट, तेजपाल सिंह मोंटी, शार्दूल नेगी, राहुल आर्य,रीता क्षेत्री, प्रवीन सैनी, मनोज नेगी, संदीप थापा, विमल गोला, साजिद अली, मनोज पाल, मनीष यादव, सुनील बर्मन, आरिफ अली, आदि थे।












