डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 चांदमारी स्थित सतगुरु इनक्लेव में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को बदलने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने डोईवाला जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह पेयजल लाइन लगभग 35 वर्ष पुरानी है और वर्तमान में काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। जगह-जगह से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। लाइन में खराबी के कारण नियमित पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है तथा लीकेज के चलते घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पुरानी लाइन को बदलने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति मिल सके।।












