हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने विज्ञान के प्रति जागरूक रहने व नवाचार आधारित विविध जानकारी दी।
कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘वीमेन इन साइंस कैटेलाइजिंग विकसित भारत जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ.नीतू पांडे ने छात्र छात्राओं को कहा कि थीम के अनुरूप आयोजनों में विज्ञान एवं अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला वैज्ञानिकों की सम्मानित करने, छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में करियर के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया जा रहा हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ.शंकर राम व डॉ. ललित जोशी ने महिला वैज्ञानिक डॉ.ग्लैडिस वेस्ट की जीवनी, डॉ.खेमकरण ने वैज्ञानिक अभिवृति, डॉ पुष्पा रानी ने विज्ञान और जेंडर,मोहित उप्रेती ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण अवदान पर प्रकाश डाला। ,इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भावना पुरोहित प्रथम, मनमोहन द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त। इस अवसर पर रजनीश कुमार डॉ .मनोज कुमार, सुनील कुमार ,अनुज कुमार, सुधा राणा, रजनी नेगी, डॉ सुनील कुमार,कुशलानंद सती,महीपाल सिंह, हुकम सिंह, दीपा देवी ,धीरेन्द्र सिंह शंभू चमोली, थान सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजित किया गया।












