डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डोईवाला इकाई एवं राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। छात्र-छात्राओं ने गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और जमकर नृत्य-गान किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार एवं मोहित डंगवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं तथा विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. भावना डोभाल, प्रकाश कोठारी, ललित पंत, जिला संयोजक आशुतोष, अभिनव गोपाल राणा, अंशुल, अक्षत टीटोरिया, खुशाल सोनकर, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।












