हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विश्व प्रसिद्ध श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की बदौलत पिंडर घाटी के चार प्रमुख कस्बों में पार्किंग का निर्माण होगा जिससे क्षेत्र में पार्किंग की एक बड़ी समस्या का निराकरण होना तय माना जा रहा हैं। पिछले दिनों बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों स्थानों में पार्किंग निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की सहमती दें दी हैं। जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीएम का आभार व्यक्त किया हैं। पिंडर घाटी में लंबे समय से पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं, श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की बदौलत ही सही इस बड़ी समस्या का जल्द निराकरण होने की संभावना प्रबल होती जा रही हैं।विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में विकास कार्यो के लिए धनराशि देने की धनराशि के अनुमोदन के तहत श्री नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 के तहत विकासखंड नारायणबगड़ के अंतर्गत भगोती में 94 वाहनों के पार्किंग निर्माण के लिए 79 लाख 56 हजार,विकासखंड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त जोशी इंटर कालेज परिसर चेपड़ो में पार्किंग 8 चौपहिया वाहनों की पार्किंग एवं यहां पर विश्राम गृह निर्माण के लिए 71लाख 67 हजार,विकासखंड देवाल के अन्तर्गत जनता हाईस्कूल सरकोट में 63 चौपहिया वाहनों व 9 दुपहिया वाहनों की पार्किंग के अलावा 2 कक्षों का विश्राग गृह एवं यहां पर शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपयों की धनराशि का अनुमोदन किया हैं।इस के अलावा पार्किंग की समस्यां से सर्वाधिक ग्रसित विकास खंड मुख्यालय देवाल में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए बतौर प्रथम किस्त के रूप में 11 लाख 31 रूपयों का अनुमोदन किया है।इस अनुमोदन के बाद निश्चित ही जहां पार्किंग की समस्यां से निजात मिलेगा वही नई परिसम्पतियों के निर्माण का भी स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।नंदादेवी राजजात के तहत चार स्थानों पर पार्किंग स्थल गेस्ट हाउसों व शौचालय निर्माण की स्वीकृति देने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जबकि देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, रमेश गड़िया, गणेश मिश्रा, थराली के भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, महामंत्री केदार जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, राकेश भारद्वाज, पूर्व जिपंस देवी जोशी,कुलसारी मंडल अध्यक्ष गिरीश चमोला, नारायणबगड़ के पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, देवेंद्र नेगी आदि ने मुख्यमंत्री के साथ ही थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नंदादेवी राजजात के तहत अन्य प्रस्तावित कार्यों को भी जल्द ही स्वीकृतियां मिलेगी।












