डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 252 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज विनय मित्तल ने बताया कि जाखन बस्ती के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान राहुल उर्फ लक्की निवासी पंचवटी कॉलोनी डोईवाला के कब्जे से 252 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और क्षेत्र में चरस की बिक्री करता है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले भी जेल भेजा जा चुका है।












