डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भानियावाला स्थित गणपति गार्डन में रविवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह का मनाया गया। भाजपाइयों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। नृत्य और संगीत के बीच सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आशा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल रंगों के स्टॉल लगाए। समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि प्राकृतिक और हर्बल रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं होता, इसलिए लोगों को इन्हीं रंगों का उपयोग करना चाहिए। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि होली का पर्व समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम नेगी, सभासद ईश्वर रौथान, सुरेश सैनी, सुंदर लोधी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, ग्राम प्रधान भारत नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल, मनमोहन नौटियाल, कुसुम शर्मा, पूनम तोमर, माया अधिकारी, चंदन जायसवाल, विनय जिंदल आदि उपस्थित रहे।












