• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की भव्य मूर्ति का किया विधिवत उद्घाटन

23/01/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
21
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा की माननीय अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कोटद्वार स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट महाराज भरत की भव्य मूर्ति का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनसमर्पित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत कण्वाश्रम में “महाराज भरत की मूर्ति स्थापना एवं मंच निर्माण कार्य” का लोकार्पण किया गया है। लगभग ₹79.74 लाख की लागत से निर्मित इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पूर्णतः संकल्पबद्ध हैं। मूर्ति स्थापना के साथ-साथ यहां पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट एवं आकर्षक पेंटिंग का भी निर्माण किया गया है, जिससे यह स्थल और अधिक आकर्षक बनेगा। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए लोकगायक डॉ. प्रीतम भरतवाण के गीतों का आनंद भी लिया। उन्होंने वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौराणिक मेले और उत्सव ही हमारी संस्कृति और सभ्यता के संवाहक हैं। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कण्वाश्रम के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पौराणिक स्थलों को रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।  मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए निम्न घोषणाएं भी की जिनमें-

• मोटाढांग नगरी पेयजल योजना एवं हल्दुखाता पेयजल योजना की पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य

• कोटद्वार क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में दो अतिरिक्त कक्षों एवं चारदीवारी का निर्माण

• खोह नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम काशीपुर तल्ला एवं ग्राम रतनपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्य

• विकासखंड दुगड्डा में सुखरो नदी तट पर मार्ग निर्माण

•चिल्लरखाल–सिगड्डी–कोटद्वार–पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 13 से 16 तक निर्माण कार्य

• कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र स्थित शशिधर भट्ट स्टेडियम का जीर्णोद्धार

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमराड़ा, महिला मोर्चा की शशिबाला केष्टवाल, अनुसूचित मोर्चा की सुनीता देवी, सुमन कोटनाला, सतीश गौड़, पार्षदगण एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share8SendTweet5
Previous Post

बोरागाड़ा में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा

Next Post

मौसम विभाग का पूर्वांनुमान एकदम सटीक, लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026
9
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
10
उत्तराखंड

राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी गैरसैंण मुख्यालय नहीं

March 10, 2026
6
उत्तराखंड

बीकेटीसी यात्रा सत्र 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए 121करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट पारित

March 10, 2026
6
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण एव कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

March 10, 2026
10
उत्तराखंड

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं लोककला की फोटो गैलरी का किया अवलोकन

March 10, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी पाबंदी

March 10, 2026

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

March 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.