हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। जन,जन की सरकार जन, जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत विकास खंड देवाल के अंतर्गत न्याय पंचायत लिगड़ी का बोरागाड़ में शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली, पानी, यातायात, संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा सहित तमाम अन्य मुद्दों की 52 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 37 शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
बोरागाड़ में गुरुवार को थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 52 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज जिसमें से वरियता के तहत 37 समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।इस मौके पर शिविर में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जनता की छोटी, छोटी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,इन शिविरों का आम जनता को भारी लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत ने जन,जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए अब तक पूरे राज्य में लोगों की हजारों समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण हो चुका हैं, उन्हें इस कार्यक्रम को आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताया।इस मौके पर थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिक के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।इस मौके पर शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंडल समन्वयक नरेंद्र बिष्ट, प्रधान लिगड़ी नरेंद्र सिंह बिष्ट,मोपाटा के रूप सिंह कुंवर,कोटेड़ा की चमेली देवी,तोरती की भगत सिंह,मेलखेत के विजय जोशी, चौड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कोटेड़ी,नलधुरा के उर्वी दत्त जोशी,लिगड़ी की खिमुली देवी आदि ने समस्याएं एवं शिकायतें उठाईं।इस मौके पर देवाल के खंड विकास अधिकारी जगदीश चन्द्र बैरवाण, थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज सहित तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अलावा पशुपालन,समाज कल्याण, कृषि विभाग, पंचायतीराज,सैन्य कल्याण समिति, राजस्व विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के द्वारा लगाएं गए स्टालों का आमजन ने भरपूर लाभ उठाया।












