हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत सड़क सुविधा से कोसों दूर सुदूरवर्ती गांव पिनाऊ की एक प्रसूता को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में इन दिनों एक भी चिकित्सक ना होने के कारण उसे परिजनों को मजबूरन हाई सेंटर लें जाना पड़ा, प्रसूता को हेली से लेजाने का भी प्रयास किया गया किंतु खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर भी आधे रास्ते से ही लौट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू के गांव जोकि सड़क सुविधा से आज भी महरूम पड़ा हुआ हैं। और सड़कों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 6 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर पहुंचना पड़ता हैं,इसी गांव की एक 33 वर्षीय प्रसूता खिमली देवी पत्नी धन सिंह को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तों ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन के जिम्मेदार लोगों संपर्क साध कर प्रसूता को ले जाने के लिए हैलीकॉप्टर भेजने की मांग की थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा की पहल पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था तों हों गई, परंतु क्षेत्र में मौसम खराब होने एवं विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से वापस लौट गया।इसकी सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण निराश हो गए, इसके बाद ग्रामीणों ने प्रसूता की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डोली के सहारे करीब 6 किमी पैदल चलकर बलाण गांव पहुंचे जहां से महिला को वाहन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया तों पता चला कि पीएचसी देवाल में चिकित्सक मौजूद नही थें, बताया जा रहा है कि पीएचसी देवाल में तैनात चिकित्सक इन दिनों परीक्षा के लिए बहार गयें हुए हैं। जिससे परिजन मासूम हो उठें, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद एक एएनएम चिकित्सालय पहुंची, जहां उसने प्रसूता को हय सेंटर रेफर किया गया, प्रसूता को रेफर किए जाने के करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस देवाल पहुंची तब प्रसूता को उसमें बिठा कर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल बागेश्वर लें जाया गया।
——-
प्रसूता को चिकित्सालय पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जा चुकी थी। और उसने घेस घाटी के लिए उड़ान भी भर ली थी किंतु क्षेत्र में मौसम अत्यंत खराब होने और विजीविलीट काफी कम होने के कारण मजबूरन हेली को आधे रास्ते से ही लौट जाना पड़ा।
भूपाल राम टम्टा
विधायक थराली











