हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी थराली में एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो०वीएन खाली के निर्देशन तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो०सेराज मोहम्मद के संरक्षण में प्रो० पीसी महालनोबिस के जयंती पर आयोजित 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस का ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो०सेराज मोहम्मद वक्तव्य से हुआ जिसमें उन्होंने प्रो० पीसी महालनोबिस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सांख्यिकी विज्ञान में उनके योगदान के बारे में बताया। अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस वेबिनार के दौरान प्रो० पीसी महालनोबिस की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी किया गया, जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं को उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग से अवगत कराया गया। अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी रजनीश कुमार ने अपने जसंबोधित में प्रो०पीसी महालनोबिस के द्वारा स्थापिस राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान तथा उनका भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान के बारे में बताया। वेबिनार के आयोजन में डॉ.प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, डॉ.नीतू पांडे, मनोज कुमार, सुधा राणा, डॉ. खेमकरण, नीतीश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ.पुष्पा रानी, डॉ.तनु मित्तल, डॉ.ललित जोशी, डॉ.कमलेश कुमार, महिपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, थान सिंह,छात्र हिमांशु, दीपक, छात्र प्रियंका, किरण, प्रियंका देवराड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।











