• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जन सुनवाई दिवस पर 34 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

17/02/20
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
118
SHARES
148
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रकाश कपरूवाण
चमोली। जन सुनवाई दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर, मनरेगा, भूमि का मुआवजा, वनाग्नि की रोकथाम, आंगनबाडी भवन निर्माण, आर्थिक सहायता आदि से संबधित 34 शिकायतें दर्ज की। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला शिकायत प्रकोष्ठ, बहुउद्देशीय शिविर, सीएम हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की गई।
जन सुनवाई में भारी संख्या में पहुॅचे जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में 13 फरवरी को ग्वाड निवासी स्व0 आदर्श बिष्ट की मौत की जाॅच कराने की मांग और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के संदर्भ में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वही फायर सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को ग्राम एवं तहसील स्तर पर शीघ्र बैठक कर वनाग्नि की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में काण्डई निवासी भगवती प्रसाद सती ने पगना मोटर मार्ग निर्माण के दौरान लोनिवि द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रतिकर का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नंदप्रयाग.भेरणी मोटर मार्ग निर्माण से ग्राम महडबगठी में सिंचाई नहर व पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को शीघ्र जाॅच कर आख्या देने को कहा गया। वही मोख मल्ला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से शुरू न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भटनगर निवासी कल्पेश्वरी देवी की रेलवे में अवाप्त भूमि का प्रतिकर न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बताया कि सप्लीमेंटरी सूची में उनका नाम भेजा जा चुका है और धनराशि मिलने पर जल्द ही प्रतिकर का भुगतान किया जाएगा।
नन्दप्रयाग निवासी वली देवी ने एनएच चैडीकरण में अधिग्रहित भवन का मुआवजा न दिए जाने और ग्राम पंचायत सरतोली में बिना ग्रामवासियों को संज्ञान में लिए वन सरपंच का चुनाव किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जाॅच करने को कहा गया। वही माणखी निवासी लीला देवी ने पारिवारिक भूमि के खाता खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने की गुहार लगाई। शिक्षक अभिभावन संघ ने हाईस्कूल लाखी में शिक्षकों न होने के कारण बच्चों की पढाई में हो रही समस्या पर जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करने को कहा। वही राइका चैरासैंण के अभिभावक संघ ने विद्यालय के नाम भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए रजिस्ट्री शुल्क में दो प्रतिशत की छूट देने की गुहार लगाई।
मैठाणा निवासी विश्वेश्वर प्रसाद सती ने श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्डो का नवीनीकरण न किए जानेए नंदप्रयाग नगर क्षेत्र के आसपास कार्यरत एनएच के श्रमिकों द्वारा खुले में शौच करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनएच के डीजीएम और ईओ नगर पंचायत को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मैठाणा में विधवा आश्रम की स्वीकृति के लिए समाज कल्याण अधिकारी तथा बमोटिया में आंगनबाडी भवन निर्माण हेतु डीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। दिब्यांग शिल्पकार दीपक कुंवर ने कार्यशाला निर्माण और आर्थिक सहायता की गुहार पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को आवश्यक कार्यवाही करने और आर्थिक सहायता के लिए सीएम राहत कोष को आवेदन प्रेषित करने की बात कही। जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया।
इस दौरान एसडीएम बुशरा अंसारी, पीडी प्रकाश रावत, सीएमओ डा0 केके सिंह, टीओ दीपक चन्द्र भट्ट सहित सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, कृषि, उद्यान, उद्योग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share47SendTweet30
Previous Post

धारगैड़ के मंदिरों में चोरी का खुलाशा करें, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Next Post

मां नंदा देवी मंदिर में आध्यात्मिक सत्संग, भजन-कीर्तन

Related Posts

उत्तराखंड

मालवीय नगर अग्निकांड: कुक होटल में आग लगने के लिए जिम्मेदार कैसे?

June 12, 2026
14
उत्तराखंड

पिता की उंगली पकड़ जसपाल राणा ने चुनी शूटिंग की राह

June 12, 2026
11
उत्तराखंड

डोईवाला: केशवपुरी-राजीवनगर के पुनर्वास और भूमि अधिकारों की मांग

June 12, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026
7
उत्तराखंड

राजराजेश्वरी समति बधाण ने थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह के माध्यम से एक 23 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा

June 12, 2026
9
उत्तराखंड

हाट कल्याणी-सवाड़ दुर्घटना: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई

June 12, 2026
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67699 shares
    Share 27080 Tweet 16925
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45782 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37334 shares
    Share 14934 Tweet 9334

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मालवीय नगर अग्निकांड: कुक होटल में आग लगने के लिए जिम्मेदार कैसे?

June 12, 2026

पिता की उंगली पकड़ जसपाल राणा ने चुनी शूटिंग की राह

June 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.