हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
तीन विकासखंडों में दो राजमार्गों, दर्जनों ग्रामीणों सड़कों, बड़े-बड़े झूला पुलों, मोटर पुलों सहित अन्य महत्वपूर्ण पैदल मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक निर्माण विभाग थराली इंजिनियरों व मिनिस्ट्रयल कर्मियों की कमी से जूझ रहा है, जिस कारण विभाग की कार्य क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं।
लोक निर्माण विभाग थराली डीविजन के कंधों पर थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ विकासखंडों की सड़कों,पुल, पुलियों सहित अन्य महत्वपूर्ण परिसम्पतियों के रखरखाव एवं नवनिर्माण की जिम्मेदारी है, किंतु यहां पर अभियंताओं व मिनिस्ट्रयल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार इस डीविजन में 4 सहायक अभियंताओं के पद सृजित हैं इसके विरुद्ध 3 ही अभियंता कार्यरत हैं,इसी तरह कनिष्ठ अभियंताओं के 13 पदों के विरुद्ध 8 ही अभियंता तैनात हैं, कनिष्ठ अभियंता प्रविधिक एवं विद्युत यांत्रिक के दो पदों के विरुद्ध दोनों ही पद रिक्त पड़े हुए हैं, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अधिकारी तो हैं किंतु उनका इस माह रिटायरमेन्ट हैं, इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी का पद भी रिक्त पड़ा हुआ हैं, कनिष्ठ सहायक के 5 पदों के विरुद्ध केवल 3 ही पदों पर कर्मी तैनात हैं, बताया जा रहा है कि श्री नंदादेवी राजजात के तहत अब तक करीब 47 करोड़ रूपयों के कार्य इस डीविजन के पास हैं,निकट भविष्य में और स्वीकृतियां मिल सकती हैं, इसके अलावा विश्व बैंक की सहायता से करोड़ों की लागत से 4 पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी भी है, डीविजन के पास 2 जिला रोड़ों 52 ग्रामीण सड़कों के अलावा करीब 90 झूला पुल,मोटर पुल व पुलियों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी हैं। डीविजन के पास जिला योजना के तहत भी करोड़ों रूपयों के कार्यों के संपादक की जिम्मेदारी हैं, जबकि राज्य योजना के अंतर्गत कई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की भी बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसे में अभियंताओं व मिनिस्ट्रयल कर्मियों की कमी के कारण कैसे रखरखाव व नव निर्माण के कार्य हों पाएंगे अनुमान लगाना कठिन नही है।
——
थराली के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशील रावत, देवाल के डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, पूर्व पीसीसी सदस्य महावीर बिष्ट आदि ने सरकार से लोनिवि थराली के डीविजन के वर्क लोड को व राजजात के कार्यों को देखते हुए थराली डीविजन में प्रयाप्त अभियंताओं व मिनिस्ट्रयल कर्मियों की तैनाती की पूरजोर मांग की हैं।











