हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड थराली के पूर्व ब्लाक प्रमुख , भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाएं जाने पर पार्टी संगठन एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया हैं। जबकि जोशी को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि जोशी के संगठन में सदस्य बनाएं जाने पर थराली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में राकेश जोशी को संगठन में प्रदेश सदस्य मनोनित किया गया हैं। जिस पर थराली के भाजपाइयों ने जोशी का गर्मजोशी के साथ उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने भाजपा प्रदेश संगठन समेत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और धामी सरकार में हों रहें विकास कार्यो के दम पर भाजपा 2027 में भी तीसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धाकड़ धामी ने नकल विरोधी कानून,यूसीसी जैसे सशक्त कानून बनाकर देश मे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, उन्हें विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य तेजी के साथ विकास कर रहा है।इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, मोहन बहुगुणा,भरत नेगी, भगवती पांडे, दिग्पाल सिंह नेगी, कृष्णपाल गुसाईं आदि ने जोशी को प्रदेश संगठन में स्थान देने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जिले एवं थराली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।











