• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

27/08/26
in उत्तराखंड, खेल, देहरादून
Reading Time: 1min read
8
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में कबड्डी खेल को नई अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। नेपाल की कबड्डी टीम के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान 29 अगस्त 2026 को नेपाल एवं उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री महेश जोशी ने बताया कि नेपाल कबड्डी टीम द्वारा उत्तराखंड प्रवास के दौरान राज्य की टीम के साथ मैत्रीपूर्ण मैच खेलने पर विचार-विमर्श किया गया था जिसके बाद इस मुकाबले के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह मैच 29 अगस्त को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम मिशन, चंडीघाट के इंडोर हॉल में सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक खेला जाएगा। श्री महेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मुकाबला उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम के साथ अपनी प्रतिभा और खेल कौशल को परखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खेलप्रेमी दर्शकों और खिलाड़ियों को इस मुकाबले का आनंद मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए मैच का समय सायं 5 बजे निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नेपाल की कबड्डी टीम 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया शहर में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में प्रतिभाग करेगी और इसके लिए टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड की टीम के साथ होने वाला यह मुकाबला नेपाल की टीम के लिए भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व अभ्यास का उपयोगी अवसर साबित होगा।
उत्तराखंड कबड्डी संघ के महासचिव चेतन जोशी ने कहा कि नेपाल और उत्तराखंड के बीच होने वाला यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खेलने और अपने खेल स्तर को बेहतर करने का अनुभव देगा। वहीं, नेपाल की टीम को भी विदेशी धरती पर दर्शकों के बीच खेलने का अनुभव प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक और लोकप्रिय भारतीय खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ता है तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।
उत्तराखंड कबड्डी संघ ने प्रदेश के सभी खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों एवं कबड्डी से जुड़े युवाओं से अपील की है कि वे इस अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दोनों टीमों का उत्साहवर्धन करें और राष्ट्रीय खेल दिवस के इस विशेष अवसर को खेल भावना के साथ मनाएं।

Share3SendTweet2
Previous Post

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

August 27, 2026
14
उत्तराखंड

अनूठी मिसाल थी पहाड़ की हाउसिंग कॉलोनियां बाखली

August 27, 2026
3
उत्तराखंड

प्रखर समाजवादी जननेता विपिन चंद्र त्रिपाठी

August 27, 2026
2
उत्तराखंड

*हिमालय की किस्मत में लिखा है भूकंप का खतरा

August 27, 2026
3
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

August 27, 2026
3
उत्तराखंड

डोईवाला: मेधावी छात्राओं और प्रधानाचार्य को शिक्षा रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

August 27, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67726 shares
    Share 27090 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

August 27, 2026

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

August 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.