• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

छोटे से गांव से निकली ‘अनंत’ प्रतिभा ”अजेय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी

20/06/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
18
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड के मूल निवासी योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म में काम करने वाले अनंत जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा के हवालबाग के हैं। उन्होंने वर्ष 2008 से 2010 के बीच हल्द्वानी स्थित अपने आवास में रहते हुए आम्रपाली कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।अनंत जोशी के माता-पिता नवरात्र और दिवाली के लिए हल्द्वानी आए हुए हैं। यहां उनका परिवार भी रहता है। उनके पिता गोपाल दत्त जोशी बताते हैं कि अनंत को पहले से ही एक्टिंग का शौक था। वह कॉलेज में भी कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। कॉलेज के बाद वह नौकरी के लिए मुंबई गए। इसके बाद वह गुरुग्राम आए, जहां से वह फिल्मी दुनिया के लोगों के संपर्क में आए और फिर उन्होंने धीरे-धीरे टीवी से लेकर फिल्मों में काम करके नाम कमाया। वह बताते हैं कि वे परिवार के साथ बेटे की फिल्म देखने के लिए गए थे। अनंत के ताऊ जगदीश जोशी, चाचा विपिन जोशी और शंकर दत्त जोशी, भाई विनोद जोशी, योगेश जोशी और अनुज जोशी समेत परिवार के अन्य लोग उनका दमदार अभिनय देखकर बहुत खुश हुए। यही नहीं पड़ोसी और परिचित भी अनंत की एक्टिंग को देखकर तारीफ कर रहे हैं। इससे उनको गर्व महसूस हो रहा है। मां मधु जोशी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए जाने से ठीक पहले अनंत को पीलिया हो गया था। इसके बाद भी वह शूटिंग के लिए चले गए। इस दौरान उनको काफी चिंता और घबराहट हो रही थी। लेकिन, अनंत ने इतनी अच्छी एक्टिंग की है कि उनके बीमार होने का पता ही नहीं चल रहा है। अब बेटे की कामयाबी से उनको बहुत अच्छा लग रहा है।अनंत जोशी, जो ‘यह काली काली आंखें’ और ’12वीं फेल’ जैसी बहुचर्चित परियोजनाओं में शानदार भूमिका निभा चुके हैं, अब अपनी अगली फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी के लिए एक साहसिक परिवर्तन से गुजरे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को प्रामाणिकता से निभाने के लिए जोशी ने अपना सिर पूरी तरह मुंडवा लिया था, जो न केवल एक शारीरिक परिवर्तन था, बल्कि एक भावनात्मक बलिदान भी.जोशी ने कहा, ‘यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं था, मैं हमेशा से अपने बालों से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहा हूं, उन्हें खोना केवल एक कॉस्मेटिक बदलाव नहीं था , यह मेरे अस्तित्व के एक हिस्से को छोड़ना था, लेकिन इस किरदार की यही मांग थी, मुझे पता था कि मैं इसे झूठा नहीं निभा सकता, मुझे इसे जीना था, मुझे योगी बनना था, सिर्फ उनका अभिनय नहीं करना था’.उनके इस फैसले को इंडस्ट्री में एक दुर्लभ समर्पण के रूप में सराहा जा रहा है. एक अभिनेता द्वारा अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाने का सच्चा उदाहरण. फिल्म अजेय का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है और इसे रितु मेंगी ने सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग पुस्तक द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से प्रेरित है. स्क्रीनप्ले दिलीप झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है, संगीत मीट ब्रदर्स ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी विश्णु राव ने संभाली है. फिल्म की स्टारकास्ट में परेश रावल, दिनेश लाल यादव, पवन मल्होत्रा, गरिमा विक्रांत सिंह, राजेश खट्टर और अन्य कलाकार शामिल हैं. अजेय योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक और राजनीतिक सफर को दर्शाती है. एक युवा अजय सिंह बिष्ट से भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बनने की यात्रा. अजेय 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज है,दमदार अभिनय, प्रभावशाली पटकथा और भव्य दृश्यों के साथ, यह फिल्म न केवल एक व्यक्ति की कहानी है, बल्कि आत्म-परिवर्तन, संकल्प और आध्यात्मिकता की गहराइयों में झांकने वाली एक ऐतिहासिक कृति बनने का वादा करती है. अनंत जोशी ने जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट, कर्ण संगिनी जैसे सीरियल्स में काम किया। वहीं गंदी बात, वर्जिन भास्कर, मामला लीगल है जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसी तरह कटहल, 12वीं फेल और ब्लैकआउट जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘अजय’ अजय मोहन सिंह बिष्ट की कहानी बताएगी, जिन्हें आज योगी आदित्यनाथ के नाम से जाना जाता है। यह फिल्म उत्तराखंड में उनके शुरुआती जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भारत में एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती बनने की उनकी यात्रा को दर्शाएगी।फिल्म के टीज़र ने ही काफी चर्चा बटोर ली है और जल्द ही ट्रेलर भी आने की उम्मीद है। अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी 1 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हल्द्वानी की हर्ष कॉलोनी, फतेहपुर में रह रहे अनंत का परिवार आज गर्व से भर उठा है। पिता कहते हैं- ”यह हमारे लिए ही नहीं, पूरे पहाड़ के लिए गर्व की बात है कि हमारे बेटे ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।” अनंत की यात्रा इस बात का सबूत है कि छोटे गांव की पगडंडियों से भी बड़े सपनों की उड़ान भरी जा सकती है। आज वह केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। फिल्म में अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत भी की है, जिसके लिए उन्होंने अपने सारे बाल भी मुंडवा लिए हैं. योगी का मुख्य किरदार निभाने वाले अनंत जोशी इससे पहले 12वीं फेल, ब्लैक आउट और कथाल जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपनी छाप छोड़ी है. बाल कटवाना सिर्फ़ बाहरी बदलाव नहीं था. यह मेरे एक हिस्से को छोड़ने जैसा था. मेरे लिए यह सिर्फ़ दिखावे की बात नहीं थी, यह योगी जी की भूमिका को पूरी तरह से अपनाने का एक तरीका था. लेकिन इस किरदार के लिए यह त्याग ज़रूरी था. मैं नकली नहीं बनना चाहता था. मुझे इसे जीना था. मुझे योगी बनना था, सिर्फ़ उनके जैसा अभिनय नहीं करना था.” बायोपिक की एक नई झलक देते हुए प्रोडक्शन हाउस ने जून में सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर शेयर किया था. इसके साथ लिखा था, “दुनिया छोड़ दी, भगवा पहन लिया, सेवा में लीन हो गए. एक योगी- जो अकेले ही एक पूरा आंदोलन बन गए! योगी जी की जयंती पर हम उस कहानी की शुरुआत पेश करते हैं.  योगी जी के असाधारण जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है. एक ऐसा जीवन जिसने लाखों लोगों को प्रेरित किया. `अजय` त्याग, कर्तव्य और आत्मा में धर्म से प्रेरित परिवर्तन की कहानी है. शांतनु गुप्ता की सबसे ज़्यादा बिकने वाली जीवनी `द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर` पर आधारित यह फ़िल्म एक ऐसे व्यक्ति की जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करती है, जिसने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को त्याग दिया और त्याग और जनसेवा का मार्ग चुना, और अंततः भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक बन गया. फ़िल्म में योगी आदित्यनाथ के बदलाव को दिखाया जाएगा. उत्तराखंड के एक साधारण लड़के अजय सिंह बिष्ट के भारत के एक शक्तिशाली नेता बनने की कहानी. जिस अनंत का धाकड़ अवतार दिखा। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।. लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share7SendTweet5
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शांति, स्वास्थ्य और एकता का वैश्विक महामंत्र

Next Post

महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटी आज बनी सबकी पसंद

Related Posts

उत्तराखंड

कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के वैज्ञानिकों ने देवाल ब्लाक के अंतर्गत बेराधार के काश्तकारों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

September 23, 2026
1
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी–सकण्ड मोटर मार्ग के प्रथम चरण के नव निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

September 23, 2026
2
उत्तराखंड

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026
12
उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
93
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67745 shares
    Share 27098 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के वैज्ञानिकों ने देवाल ब्लाक के अंतर्गत बेराधार के काश्तकारों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

September 23, 2026

सिंद्रवाणी–सकण्ड मोटर मार्ग के प्रथम चरण के नव निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

September 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.