कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें 50 वर्षो का सफरनामा प्रस्तुत किया गया तथा एक स्मारिका का विमोचन किया गया।
बलभद्रपुर स्थित लीला रिसॉर्ट में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रो. सी.ए. नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा कार्य करना समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज की समस्याओं का निवारण करना है। समाज को जोड़कर रखना है। उन्होंने रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यो की प्रशंसा की।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूरे होने पर हमें गर्व है। मुझे विश्वास है कि क्लब द्वारा इन 50 वर्षो में किये गये सेवा कार्यो का जनता को अवश्य लाभ मिला तथा यह सेवा कार्य भविष्य में चलते रहगे।
इस अवसर लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत, नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मण्डलाध्यक्ष मनीष शारदा व अशोक गुप्ता, रीजनल कॉर्डिनेटर अनीत चावला, कार्यक्रम संयोजक वाई.पी. गिलरा, कमल गुप्ता विपिन बक्शी, अनिल भोला, विजय कुमार माहेश्वरी, शरत चन्द गुप्ता, डॉ. विजय मैठानी, दिनेश रस्तोगी, सी.ए. अवधेश अग्रवाल, सचिव विजय कुमार, राजेश गुप्ता, गोपाल बंसल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन रो. वाई.पी. गिलरा व कमल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर क्लब स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका के सम्पादक कमल गुप्ता थे। इससे पूर्व गणेश वन्दना, इनरव्हील क्लब सदस्यों ने वन्देमातरम व स्वागत गान प्रस्तुत किया। लोकनृत्य व गढ़वाली गीत की मनमोहक प्रस्तुति पेश गयी।
क्लब का 50 वर्षो का सफरनामा प्रस्तुत किया गया तथा 50 वर्षो के अध्यक्ष व सचिव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्रुप स्टडीज ऐक्ससेन्ज के तहत रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विदेशों में भेजे गये 17 प्रतिभागियों का एवं चार्टर सदस्य विजय कुमार माहेश्वरी व दिनेश रस्तोगी व पूर्व सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया गया।मण्डल से आये पूर्व मण्डलाध्यक्ष व अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में केक काटा गया व सचिव विजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, उपाध्यक्ष डी.पी. सिंह, सचिव विजय कुमार, उपसचिव बीना रावत, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, संयोजक वाई.पी. गिलरा, कमल गुप्ता, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनीत चावला अनिल भोला, गोपाल बंसल, विपिन बक्शी, दिनेश रस्तोगी, सचिन गोयल, गुरूबचन सिंह, प्रतिभा गुप्ता, अशोक अग्रवाल, डॉ. एन.पी. पोखरियाल, शरतचन्द गुप्ता, राजेश गुप्ता, सन्देश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, संजीव अग्रवाल, डॉ. विजय मैठानी, सुमित अग्रवाल, प्रवीण गोयल, के.एस. नेगी, कुलदीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रविन्द्र सिंह चौहान, उंमग अग्रवाल, राजपाल आनन्द इत्यादि सदस्य व एनीज मौजूद रहे।











