कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज कालावड़ में कैरियर काउंसलिंग आयोजित की गयी एवं इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया जिसमें जिया अध्यक्ष व अर्चना सचिव बनाई गई।
मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर इण्टर कालेज कोटद्वार में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ इन्फॉर्मेटिक्स कैरियर अकादमी के संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होने
विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि अपने भविष्य के कैरियर का चयन करते समय केवल दूसरों की देखा-देखी न करें, बल्कि अपनी रुचि, योग्यता एवं अभिरुचि को समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वयं को पहचानना, एकाग्रता बनाए रखना तथा निरंतर प्रयास करना सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यालय में इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया जिसमे जिया अध्यक्ष, अर्चना सचिव व वर्षा कोषाध्यक्ष बनायी गई तथा 20 सदस्य बनाये गए। ममता रावत कॉर्डिनेटर बनायी गयी तत्पश्चात पदाधिकारी व सदस्यों को अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर रोटरी सदस्यो द्वारा विद्यार्थियों को इंटरैक्ट क्लब के उद्देश्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाजसेवा में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और सकारात्मक सोच के साथ समाज के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव वीना रावत ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोo प्रतिभा गुप्ता, सचिव रोo वीना रावत, संयोजक रोo ज्योति स्वरूप उपाध्याय, रोo ऊषा अग्रवाल, रोo अशोक अग्रवाल ‘अंकुर’, रोo विजय कुमार माहेश्वरी, ममता रावत आदि सदस्य मौजूद रहे।











