• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनपद रूद्रप्रयाग में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान में उमड़ी भीड़, स्वच्छ्ता की ली शपत

18/06/23
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
219
SHARES
274
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट -सत्यपाल नेगी

रुद्रप्रयाग – जनपद रूद्रप्रयाग में भी उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज श्री केदारनाथ धाम से लेकर संपूर्ण जनपद में विशेष स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया।स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि रंजन,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे के नेतृृत्व में जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, उसके बाद जिला न्यायालय परिसर से लेकर कोटेश्वर मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान रैली को जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने GMVN रुद्रा प्वाइंट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्वच्छता जागरूकता रैली मे स्कूली छात्र-छात्राओं,राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई,जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा स्थानीय जनता द्वारा भाग लिया गया। मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में जिला न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।वही प्लास्टिक का उपयोग न करने के संबंध में अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्क्ड नाटक के माध्यम से उपस्थित जनमानस को जागरूक किया।इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय ने कहा कि उच्च न्यायालय उत्तराखंड के तत्वाधान में 12 जून से 18 जून,2023 तक विशेष स्वच्छता सप्ताह आयोजन किया गया तथा आज अंतिम दिन पूरे जनपद में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें न्यायालय सहित जिलाप्रशासन,पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिससे कि जनपद वासियों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अपने घर,आंगन के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया, उन्होंने कहा कि स्वच्छता देश के विकास के लिए आवश्यक है।उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आह्वान पर पूरे उत्तराखंड के कोने-कोने में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा इसमें बढ चढकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा की उच्च न्यायालय एंव शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज संपूर्ण जनपद रूद्रप्रयाग में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया,रूद्रप्रयाग शहर चारधाम यात्रा का मुख्य पडाव है,इसलिए स्वच्छता बनाये रखने के लिए निरन्तर सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को भी स्वच्छता बनाये रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस अभियान में छात्र-छात्रओं सहित स्थानीय व्यापारियों,जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता ने इस अभियान में बढ चढकर भाग लिया गया जिसमे आम लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा व स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद स्थित इंटर काॅलेज और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे राइका रामाश्रम के कक्षा 12वीं के छात्र आशुतोष, द्वितीय स्थान पर रहे शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज मालतोली के कक्षा 12वीं के छात्र हनुमंत सिंह द्वितीय स्थान तथा राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम की कक्षा 9 की छात्रा अदिति सकलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह राजकीय इंटर काॅलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा ने पहला स्थान तथा कक्षा 10 की ऋतु एवं कक्षा 12वीं के छात्र हनुमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें जिला न्यायाधीश ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया

जिसमें नगर पालिका के मनोज,मनीष, तिवलाड़ा के विपुल कुमार,ब्रह्मपाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अजय, गुलशन तथा नगर पंचायत ऊखीमठ के राहुल कुमार,कुलदीप कुमार,नगर पंचायत केदारनाथ के कमल सिंह व सुशील कुमार को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार,न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल थपलियाल,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल,नोडल अधिकारी स्वच्छता अखिलेश मिश्रा,कोतवाली निरीक्षक रूद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एचसीएस मार्तोलिया,अभियोजन अधिकारी गुलाब सिंह,बार संघ के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण सहित बार संघ के समस्त अधिवक्तागण, जजशिप रुद्रप्रयाग के समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मंदिर परिसर में उपस्थित तीर्थ यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने की भी शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत तिलवाड़ा,अगस्त्यमुनि,ऊखीमठ एवं जनपद में अवस्थित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Share88SendTweet55
Previous Post

जिला मुख्यालय सहित जनपद में 8 बजे से चलाया जा रहा है स्वछता अभियान

Next Post

तन्वी रंग महोत्सव का लैन्सडाउन विधायक ने किया शुभारंभ

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
71
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
19
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
14
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
14
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
16
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67721 shares
    Share 27088 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45789 shares
    Share 18316 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

August 11, 2026

उत्तराखंड में ग्लेशियर तबाही ला सकते हैं !

August 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.