• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गढ़वाल सांसद की मौजूदगी में पहली बार दूरस्त ऊखीमठ ब्लॉक में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम एंव दिशा की बैठक

10/09/24
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
79
SHARES
99
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी

ऊखीमठ: जनपद के भ्रमण पर पहुँचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की अध्यक्षता में आज ऊखीमठ ब्लॉक में जन संवाद एवं तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने केदार घाटी सहित क्षेत्र के लोगों से संवाद किया एवं उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस द्वारा 96 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से 34 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि अन्य को संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेजा गया।उन्होंने जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को संवाद के दौरान तय समय सीमा में सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि पारंपरिक कार्यप्रणाली से जनता से जुड़े हर समस्या निस्तारित होना संभव नहीं इसके लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की जरूरत है। अंतिम व्यक्ति तक विकास परक योजनाएं पहुंचाने के लिए अधिकारियों को लीग से हटकर कार्य करना होगा।जन संवाद कार्यक्रम एवं तहसील दिवस में ग्राम प्रधान उषाडा़ ने ग्राम सभा में बने खेल मैदान के विस्तारीकरण की मांग सांसद निधि से करने की मांग की।इसके साथ ही ग्राम सभा के ताला तोक में भूधासव के चलते यहां निवासरत लोगों को बने हुए खतरे की समस्या उठाई। ग्राम प्रधान रांसी ने गांव के इंटर कॉलेज में शिक्षक न होने की शिकायत करते हुए जल्द तैनाती की मांग की।सदस्य जिला पंचायत गणेश तिवारी ने पिछले महीने अतिवृष्टि के चलते हुए जानमाल के नुकसान,घोड़े खच्चरों की मौत एवं अन्य नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की।प्रधान दौड़ा ने ताला मोटर मार्ग पर 16 वर्षों से डामरीकरण न होने की शिकायत करते हुए सड़क डामरीकरण की मांग की।साथ ही इंटर कॉलेज दौड़ा में रिक्त पड़े चार शिक्षक पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की।क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटमा ने सिद्धपीठ कालीमठ में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने की मांग की। इसके साथ ही कलीमठ सड़क को दुरुस्त करने की मांग की।उन्होंने इंटर कॉलेज कोटमा में जल्दी रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग भी की।केदारघाटी से आए व्यापारी एवं स्थानीय लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था खत्म करने की मांग की।ग्राम प्रधान उनियाणा ने इंटर कॉलेज से एक साथ सात शिक्षकों का तबादला होने के चलते स्कूल में पढ़ाई बाधित होने की शिकायत करते हुए जल्दी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। सदस्य जिला पंचायत विनोद राणा ने कहा कि कालीमठ घाटी में दूरसंचार व्यवस्थाएं खराब हैं जिन्हें दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।कहा कि कालीमठ वार्ड के कई गांव सड़क से नहीं जुड़े हैं जिनमें सड़क पहुंचना अति आवश्यक है। उन्होंने जाल चौमासी में खेल मैदान बनवाने की मांग भी की। सरपंच वन पंचायत ऊखीमठ द्वारा क्षेत्र में पानी आपूर्ति की समस्या से अवगत करवाया गया। सारी निवासी गजपाल भट्ट ने बताया कि ताला सारी देवरियताल मोटर मार्ग 03 किलोमीटर स्वीकृत हुआ था जबकि एक किलोमीटर कार्य होने के बाद कई वर्षों से दो किलोमीटर सड़क निर्माण नहीं हो सका है।सांसद अनिल बलूनी ने संवाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को आश्वस्त किया कि संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सभी समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय पर कर दिया जाएगा।उन्होंने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों की समीक्षा करते हुए एक महीने के भीतर दोबारा बैठक कर इन मुद्दों की जानकारी उन्हें दी जाए।शासन स्तर या फारेस्ट की आपत्तियों से संबंधित सभी शिकायतों की जानकारी उन्हें बता दी जाए ताकि जल्द से जल्द उनका निस्तारण हो सके।उन्होंने केदारघाटी के लोगों कोआश्वस्त किया कि केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा को और भव्य बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

जिलाधिकारी ने सांसद अनिल बलूनी को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की समीक्षा कर संबधित विभागों से उनका निराकरण समय पर करवा दिया जाएगा। सांसद अनिल बलूनी ने कालीमठ में चेंजिग रूम बनवाने के लिए मौके पर ही संतुति प्रदान कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए ताकि बिना देरी के कार्य शुरू करवाया जा सके।

दिशा बैठक में योजनाओं की समीक्षा

पहली बार दूरस्त ऊखीमठ ब्लॉक में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दिशा की बैठक लेते हुए जनपद में गतिमान विकास कार्यों की समीक्षा की। राज्य योजना एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।वहीं योजनाओं को लागू करते समय अंतिम व्यक्ति तक उसे कैसे पहुंचाया जाएगा इस पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप में दिशा की बैठक तीन महीने में लेने का नियम है लेकिन विकास कार्यों को गति देने एवं जनता की समस्याओं के समय पर निस्तारण के लिए समीक्षा बैठकें जब भी जरूरी लगे वो करने को तैयार हैं। उन्होंने बीते रोज केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन के चलते मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुखद हादसे में 05 यात्रियों ने अपना जीवन खो दिया है।वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार एवं मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे,प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग,कल्याणी,मुख्य विकास अधिकारी डॉजीएस खाती,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी,विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share32SendTweet20
Previous Post

नम आंखों से दी बधाण की राजराजेश्वरी नंदादेवी भगवती को वेदनी से कैलाश विदाई

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से की भेट

Related Posts

उत्तराखंड

श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का आयोजन

April 29, 2026
11
उत्तराखंड

उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट का टिहरी जिले में स्थानांतरण

April 29, 2026
6
उत्तराखंड

रोटरी स्वर्ण जयन्ती समारोह का आयोजन आगामी 21 जून को

April 29, 2026
7
उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में ‘शहरी ऑक्सीजन वन’ में लगी आग, लोगों में आक्रोश

April 29, 2026
6
उत्तराखंड

साईं सृजन पटल से मिल रही साहित्य को नई ऊर्जा: डॉ भारती

April 29, 2026
5
उत्तराखंड

देवाल जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया

April 29, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67681 shares
    Share 27072 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37442 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का आयोजन

April 29, 2026

उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट का टिहरी जिले में स्थानांतरण

April 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.