डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और भूमिका बिष्ट को ‘साईं सृजन एनएसएस पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। साईं सृजन पटल की ओर से दोनों स्वयंसेवियों को सम्मान-चिह्न, प्रशस्तिपत्र, नकद धनराशि और पर्यावरण अनुकूल जूट बैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसके लाल को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साईं सृजन पटल के संस्थापक प्रो. केएल तलवाड़ ने कहा कि लेखन एवं सृजन को प्रोत्साहित करने के साथ ही पटल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को निरंतर सम्मानित करता रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि इस तरह के सम्मान विद्यार्थियों को समाजसेवा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अंकित तिवारी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. संगीता बहुगुणा, डॉ. नवीन कुमार नैथानी आदि मौजूद रहे।











