डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 26वें अंक का विमोचन दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर साहित्य, लेखन, पत्रकारिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रताप सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में साहित्यिक पत्रिकाएं समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार और नई प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज और समय को समझने का सशक्त माध्यम है। संपादक डॉ केएल तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल की स्थापना का उद्देश्य लेखन और सृजन के उन्नयन के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है। उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि 26वें अंक का विमोचन पटल की निरंतर रचनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़, अक्षत आदि मौजूद थे।











