फोटो–
01- महिला शौचालयों पर लगाइ्र गई सैनेटरी नैपकिन मशीन ।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा महिला दिवस पर शौचालयों में सैनेटरी नैपकिन लगाए गए। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियाॅ भी जोर-शोर से शुरू की।
सीमांत नगर पालिका जोशीमठ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की जोरदार तैयारियाॅ की जा रही है। नगर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पवांर के अनुसार यूॅ तो नगर पालिका जोशीमठ द्वारा दिनरात स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए नगर को स्वच्छ रखने के निरंन्तर प्रयास किए जा रहे है। घर-घर से जैविक व अजैविक कूडा उठाने से लेकर सफाई से संबधित अनेक जागरूकता कार्यक्रम भी नगर पालिका द्वारा संचालित किए जाते रहे है। श्री पवंार ने कहा कि अब नगर पालिका जोशीमठ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए पूरी तैयारियाॅ कर रही है। जिसके तहत पूरे नगर मे वाल पैंटिग का कार्य किया जा रहा है। उन्होने सभी नगर वासियों ने नगर की स्वच्छता पर विशेष सहयोग की अपील की।
इधर महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा नगर के सभी महिला शौचालयों मे सैनेटरी नैपकिन मशीनों को लगाया गया।












