कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। विज्ञान महोत्सव–2026 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में दुगड्डा ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उमाकांत कुकरेती, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के प्रधानाचार्य मुकेश रावत तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज लालपानी की प्रधानाचार्या रेनू गौड़ उपस्थित रहे। ब्लॉक समन्वयक पूनम पांथरी एवं सह-समन्वयक रश्मि उनियाल ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में सात उपविषयों पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में जूनियर वर्ग से सृष्टि राजकीय बालिका इण्टर कालेज कण्वघाटी, सृष्टि (उ. प्रा. वि. उमरैला), अंशिका (राजकीय इंटर कालेज सुखरो, अर्शी (राजकीय उ. माध्यात्मिक विद्यालय नगर क्षेत्र, देव राजकीय उ. प्राथमिक विद्यालय बालक कोटद्वार, जतिन अधिकारी (रा. उ. मा. वि. जयदेवपुर सिगड्डी) एवं अक्षरा (रा. उ. मा. वि. सुखरो) शामिल रहे।
सीनियर वर्ग में अक्षित भंडारी (अटल उत्कृष्ट रा. इ. कॉ. बल्ली), तन्वी सैनी (रा. इ. कॉ. सुखरो), आरुषि (आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार), कृष्णा रमोला (रा. इ. कॉ. जयदेवपुर सिगड्डी), गौरव नेगी (रा. इ. कॉ. बल्ली), अंतरा (रा. बा. इ. कॉ. कण्वघाटी) एवं रौनक नेगी (रा. इ. कॉ. दुगड्डा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर प्रथम स्थान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लालपानी ने “महासागरों का संरक्षण” विषय पर द्वितीय स्थान तथा राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार की दूसरी टीम ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना रहा।














