हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। सिद्धपीठ श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी देवराड़ा-थराली में शनिवार एवं रविवार की रात कालरात्रि के तहत विशेष पूजा का आयोजन किया गया।इस मौके पर भारी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे।देर रात सिद्धपीठ में विशेष देवी ज्योति प्रज्ज्वलित कर देवी के काली रूप की स्तुति की गई।
शरादीय नवरात्रि के तहत पिछले सात दिनों से नंदा देवी मंदिर देवराड़ा में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही हैं,शनिवार रात एवं रविवार को देवी के काली रूप की विशेष पूजा का यहां पर आयोजन किया गया। इसके तहत यहां पर मां नंदा भगवती के पश्वाह मध्यरात्रि को अवतरित हुए उन्होंने नाचते हुए मंदिर परिसर में निर्मित ज्योति को प्रज्वलित किया, इसके बाद यहां पर मौजूद देवी भक्तों ने ज्योति के दर्शन कर उसकी पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। इस दौरान नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ के गौड़ पुजारी नरेश गौड़, मनशा राम गौड़,सुनील गौड़, योगेश्वर गौड़ आदि ने देवी भक्तों की पूजाएं सम्पन्न करवाईं। शनिवार सांयकाल से शुरू हुई पूजा रविवार को तड़के करीब 3 बजें तक जारी रही इस दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड जागरण कर देव स्तुति की।इस मौके पर देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल, संरक्षक विनोद रावत, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह रावत, सचिव विरेंद्र सिंह गुसाईं,थराली के पूर्व विधायक डॉ जीत राम, मंदिर समिति के रणजीत सिंह रावत, जगदीश पुरोहित, मनोज गुसाईं, केदार पंत, पुष्कर फर्स्वाण, प्रेम सिंह फर्स्वाण,अब्बल सिंह गुसाईं, मोहन प्रसाद देवराड़ी, थराली व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत के अलावा भारी संख्या में देवी भक्त देवी पूजन में लगे रहें।














