हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेराधार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। इसके अंतर्गत अभिभावकों ने बच्चों के लालन-पालन में आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।
बेराधार में ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में आयोजित आंगन का उत्सव कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गोदांबरी देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि, बच्चों के मानसिक एवं स्वास्थ्य के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। इस मौके पर आशा कार्यकत्री ज्योति देवी ने अभिभावकों को बच्चों एवं प्रसूतियों के देखभाल के संबंध में जरूरी जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके पर बसंती देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, बबिता देवी, अर्चना देवी, गंगा देवी, अंजली देवी,दीपा देवी,बीना देवी, दमयंती देवी,माल्ती देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।











