• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अल्मोड़ा में “लोकपर्व एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

21/07/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
119
SHARES
149
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

अलमोडा:  सोबन  सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा द्वारा हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रातः 9 बजे गणित विभाग सभागार में “लोकपर्व एवं पर्यावरण संरक्षण” विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि  बिशन सिंह चुफाल,माननीय पेयजल मन्त्री ,उत्तराखण्ड सरकार, रघुनाथ सिंह चौहान विधानसभा उपाध्यक्ष,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो एन. एस.भंडारी , कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ,अल्मोड़ा, मुख्य वक्ता प्रो. डी. एस. पोखरिया, त्रिभुवन गिरी जी महाराज व परिसर निदेशक प्रो नीरज तिवारी, हरेला महोत्सव के संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट, गोष्ठी के संयोजक डॉ नवीन भट्ट आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती चित्र पर पुष्पार्पण कर उद्घाटन किया। 

उद्घाटन सत्र के अवसर पर योग विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत का गायन किया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।  उद्घाटन सत्र पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में पेयजल मंत्री.  बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पर्यावरण में किन कारणों से अंतर आ गया है? इस पर अध्ययन किया जाना आवश्यक है। अनियोजित विकास के फलस्वरूप पर्यावरण में निरंतर क्षरण हुआ है जो चिंतनीय है। जिस पर गोष्ठी में मंथन किया जाना बहुत आवश्यक है।  हरेला पर्व पर हम सदैव वृक्षारोपण  बचपन से ही करते आये हैं। हमें पेड़ लगाना भी है और उसे बचाना भी है। उन्होंने कहा कि गोष्ठी से विचार जनमानस में जाना चाहिए।


विधानसभा उपाध्यक्ष  रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस हिमालयी प्रदेश का योगदान बहुत बड़ा है।  पूरे देश को यह हिमालयी राज्य पानी व स्वच्छ वायु देता है। वन संपदा को लेकर यह समृद्ध क्षेत्र  रहा है। मानव  सभ्यता का विकास प्रकृति के सानिध्य में हुआ है। हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है।इस अवसर रघुनाथ चौहान जी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित किये गए हरेला पीठ तथा स्वामी विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र के लिए भी 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इनको स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय और उसके कुलपति प्रो भण्डारी की प्रशंसा की।

कार्यक्रम अध्यक्ष रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के मा. कुलपति प्रो. एन. एस भंडारी ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। कुमाउनी संस्कृति में पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने का संदेश मिलता है।  यहां का जनमानस प्रकृति के काफी नजदीक है। जिस तरह से वनों का कटान बढ़ रहा है, अनियोजित विकास हो रहा है,उससे पर्यावरण में गिरावट हुई है। हमें उस गिरावट को दूर करने के लिए हरेला महोत्सव जैसे अभियान संचालित करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय  पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। 

हरेला महोत्सव जनमानस में पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें नौला, जल स्रोतों को संरक्षित करना होगा। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के संबंध में बात रखी।हरेला पीठ और स्वामी विवेकानन्द शोध एवं अध्ययन केंद्र के संबंध में उन्होंने कहा कि ये पीठ सकारात्मक सोच पैदा करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। हम इन केंद्रों के लिए आगे भी प्रयास करेंगे और वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। 

आने वाली पीढ़ियों को परंपरागत ज्ञान, लोक संस्कृति, त्योहार,पर्व, पर्यावरण को बताने की आवश्यकता है। प्रकृति अपने आपको संतुलित क़रती है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से पर्यावरण असंतुलन हो रहा है। हम बेहतर परिवेश, पर्यावरण, के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने NCC 24 बटालियन, योग के विद्यार्थियों की सराहना की।
 मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डी. एस. पोखरिया ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में जमीनी धरातल पर कार्य आयोजित हो रहे हैं, यह इस देश के लिए गर्व की बात है। राज्य सरकार को अपील करते हुए कहा कि हरेले को राजकीय त्योहार घोषित किया जाना चाहिए। लोक के संबंध में उन्होंने कहा कि लोक में शास्त्र भी निहित हैं।

लोक एक महासमुद्र है। लोक में पर्व, उत्सव, पर्यावरण को लेकर उन्होंने अपनी बात केंद्रित की। साथ ही कहा कि कोरोना का प्रभाव समूचे विश्व के जनसमाज पर पड़ा है। किंतु कोरोना का ग्रामीण जनजीवन पर कम प्रभाव पड़ा है, क्योंकि प्रकृति के संरक्षण में गांवों के लोग रहते हैं। वह प्रकृति से उत्पादित खाद्य सामग्री का आहार लेते हैं।  लोक पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं प्राकृतिक पर्यावरण में संतुलन होना आवश्यक है। यदि दोनों में असंतुलन होगा तो  व्यवस्था चरमरा जाएगी। 


समाजसेवी श्री त्रिभुवन गिरी जी महाराज ने कहा कि पेड़ लगाना और उसको पालना बहुत आवश्यक है।  हरेला पर्व तभी सफल होगा, जब हम उसको पालेंगे। पेड़ लगाने वाले विशेष ध्यान दें कि वो पेड़ लगाएं और उसकी हत्या के भागीदार न बनें। उन्होंने  पर्यावरण संरक्षण के लिए कुलपति भंडारी जी के प्रयासों की सराहना की। और कहा कि लोकपर्वों को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए। अपनी दुधबोलि, भाषा, संस्कृति, संस्कार का संरक्षण किया जाना चाहिए, उनको बढ़ाने की पहल करना चाहिए।


परिसर निदेशक प्रो नीरज तिवारी ने कहा कि  माननीय कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी जी के नेतृत्व में पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हमारा यह सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय पूरे भारत में अपने कार्यों को लेकर चर्चा का केंद्र बन रहा है और उसकी सराहना होने लगी है। पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति नम्र भाव रखना होगा,तभी इस प्रकृति की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कुलपति जी एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।


गोष्ठी के संयोजक डॉ नवीन भट्ट ने हरेला महोत्सव और उसके विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी का योगदान बहुत अधिक है। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई मुहिम जनमानस के बीच पहुंच गई हैं। उन्होंने हरेला महोत्सव के साथ कई अभियानों के संबंध में बात रखी।


इस अवसर पर संजय बिनवाल, कविता अधिकारी,आँचल राज, समीक्षा उप्रेती, मीनाक्षी पांडे ने कविता पाठ किया। संगीता रौतेला,भावना अधिकारी, ललिता तोमक्याल, संजना बिनवाल, गीतांशी, हिमांशु, मनीष,अजय ने योगासन पर डेमो दिया। साथ ही 24 UK छात्रा बटालियन NCC की कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन और हरेला पर्व पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.भंडारी ने हरेला महोत्सव के संयोजक प्रो. जगत सिंह बिष्ट की सराहना करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गोष्ठी का संचालन जेआरएफ फैकल्टी मोनिका बंसल ने किया।
इस अवसर पर शोध एवं प्रसार निदेशक और हरेला महोत्सव के संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट,विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बिपिन जोशी, भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष श्री रवि रौतेला, डी.सी.बी. अध्यक्ष ललित लटवाल, सभासद मनोज जोशी,  डी.सी.बी. के निदेशक श्री विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, शैलेन्द्र साह, डॉ ममता पंत, डॉ धनी आर्या, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ.ललित जोशी, गिरीश अधिकारी, गोविंद मेर, श्री लल्लन कुमार सिंह,मुरली कापड़ी, हेमलता अवस्थी, दिनेश पटेल, ललिता तोमक्याल, भावना अधिकारी, संदीप नयाल सहितविश्वविद्यालय शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-,छात्राएं, योग विभाग की छात्राएं, एनसी सी 27 गर्ल्स एवं 77 बटालियन के कैडेट्स शामिल हुए।

Share48SendTweet30
Previous Post

थराली के पूर्व विधायक डॉ जीत राम ने विधायक मुन्नी देवी शाह के बयान को बताया हास्यास्पद

Next Post

ईद पर बदरीनाथ धाम में पढी नमाज, भारी आक्रोष

Related Posts

उत्तराखंड

संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है – लीलाधर जगूड़ी

March 9, 2026
4
उत्तराखंड

₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

March 9, 2026
6
उत्तराखंड

बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सेमल

March 9, 2026
3
उत्तराखंड

उत्तराखंड का अनोखा स्कूल यहां ‘हेड हार्ट और हैंड’ पर फोकस

March 9, 2026
3
उत्तराखंड

उत्तराखंड के अनुज पंत ने किया प्रदेश का नाम रोशन

March 9, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला में चार हरे सेमल के पेड़ों का कटान, लोगों में नाराजगी

March 9, 2026
81

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

संपूर्ण संस्कृत वाङ्मय लोक जीवन से जुड़ा है – लीलाधर जगूड़ी

March 9, 2026

₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

March 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.